Jamshedpur : देवघर पंचायत में जर्जर इदलबेड़ा सड़क का मामला पहुंचा झारखंड न्यायधीश के पास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मांझी बाबा देवघर शिमल मुमू के अध्यक्षता में गोलमुरी सह जुगसलाई जमशेदपुर प्रखंड के MGM थाना क्षेत्र के देवघर पंचायत भवन NH -33 केनदडीह होते हुए ईदल बेड़ा RVs college तक 2.7 km जर्जर सड़क मरमत एवं पहुंच सड़क निर्माण के लिए उपायुक्त जमशेदपुर के माध्यम से मुख्य न्यायधीश झारखंड रांची को एक ज्ञापन सौंपा गया. यह सड़क 2011 में 2.2 km ऐन .पी.सी.सी दूवारा बनाया गया था, परन्तु अब यह सड़क जर्जर हो गया है ओर इस सड़क से पंचायत सचिवालय, शिमुलडागा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, RVS कालेज के छात्र छात्राऐ ऐव गांवों के लोग आना जाना करते और जर्जर सड़क होने के कारण छोटी -मोटी घटना होते रहता है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा हाट बाजार छोटा गोविंदपुर नई कार्यकारिणी का गठन, आशुतोष सिंह बने अध्यक्ष एवं भीम सचिव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस समस्या को लेकर पूर्व में गौड़ सेवा संघ उपायुक्त जमशेदपुर को‌, 14-06-21 को ज्ञापन दिया गया था. पुनः बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान कि ओर से उपायुक्त जमशेदपुर को 01.10.22, लोकसभा सदस्य जमशेदपुर को 10.03.22,17-08-23 (भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐम.जी.ऐम) विधायक जुगसलाई 21-01-23, जिला परिषद जमशेदपुर -4 को 06.08.22, सरकार आपके दुवार कार्यक्रम (ack no 6/58/1212/680160 ) 17-10-22  एवं   30-11-23 को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को उपायुक्त जमशेदपुर के माध्यम से 20.05.23 को. ओर पुन मांझी बाबा देवधर की ओर से उपायुक्त जमशेदपुर को 12-01-24 ईस जर्जर सड़क (2.7) की मरम्मत एवं पहुंच सड़क निर्माण के लिए अवगत कराया गया, ताकि इस क्षेत्र के छात्र छात्रायें एवं जनजाति बहुल क्षेत्रों के लोगों को अच्छे सड़क में चलने का सौभाग्य प्राप्त हो.

परन्तु अभी तक मरम्मत नहीं हो पाया. अब लोगो को आशा है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व नहीं तो विधानसभा सभा चुनाव के पहले सड़क का मरम्मत हो जायेगा और इस जनजाति बहुल क्षेत्र के लोगों को अच्छे सड़क में चलने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जबकि देवघर पंचायत शहर के बाद पहला पंचायत है. इस प्रतिनिधिमंडल में शिमल मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, प्रहलाद गोप, विद्वान सोरेन, दिनेश गोप, घासीराम गोप आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें