Breaking News
Jamshedpur : बिरसानगर में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार; 7.67 लाख रुपये नकद बरामद Tatanagar Rpf Action : स्टेशन-बागबेड़ा रोड पर आरपीएफ की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, देर शाम जुर्माना देकर छूटे Jamshedpur : दिवाली पर लागत मूल्य में मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराएगा श्याम भक्त मंडल Saraikela Sp Action : खबर का असर – वायरल ऑडियो मामले में ओपी सिंह निलंबित, स्क्रैप सिंडिकेट पर है एसपी की पैनी नजर Jamshedpur Police Action : आजादनगर में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो लोग पकड़े गए, उधर, बागबेड़ा में भी पोपो मुंडा के पकड़ाने की चर्चा Jamshedpur/Ranchi : झारखंड में खनिजों की लूट और बालू सिंडिकेट से गरीबों के घर का सपना चकनाचूर: अभय सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कोलकाता में चिकित्सक के साथ गलत होने के विरोध में आईएमए ने निकाली आक्रोश रैली, शहर में चिकित्सा सेवा पर भी पड़ा असर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या से चिकित्सकों में भारी आक्रोश है। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के सदस्यों ने भी ओपीडी के साथ-साथ पैथोलाजी और रेडियोलाजी सेंटर को बंद रखा। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टेल्को में फंदे से लटका मिला युवती का शव, हाथ- पैर थे बंधे, ग्रेजुएट में पढ़ती थी राखी

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों के भी ओपीडी बंद रहे। मरीजों का न तो जांच हो सका और न ही चिकित्सकों से परामर्श मिल सका। दिनभर मरीजों को इधर से उधर भटकना पड़ा। वहीं, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल में चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

कड़ी धूप में भी टेंट के नीचे सभी चिकित्सक डटे रहें। वहीं, उनका साथ देने के लिए शनिवार को सुबह से ही सीनियर
चिकित्सक पहुंचे थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष डा. जीसी माझी और सचिव डा. सौरभ चौधरी अंतिम समय पर टेंट के नीचे बैठे रहें। ताकि जूनियर चिकित्सकों का हौसला बरकरार रहे।

इस दौरान चिकित्सक आरोपियों की गिरफ्तारी और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग करते नजर आएं। आइएमए के सचिव
डा. सौरभ चौधरी ने कहा कि अब बहुत हो चुका अत्याचार, हमें चाहिए सुरक्षा और सम्मान का अधिकार। वहीं, जूनियर चिकित्सकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगा।

इस दौरान एमजीएम अस्पताल का ओपीडी बंद रहेगा। हालांकि, इसे देखते हुए अधीक्षक डा. रवींद्र कुमार ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जूनियर चिकित्सकों द्वारा संपूर्ण ओपीडी बाधित करने के कारण सीनियर चिकित्सक भी सेवा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में अधीक्षक ने ओपीडी सेवा बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. जीसी माझी, सचिव डा. सौरभ चौधरी, उपाध्यक्ष डा. संतोष गुप्ता, डा. केके सहगल सहित अन्य उपस्थित थे।

आइएमए भवन से निकली कैंडल मार्च

घटना के विरोध में शनिवार की शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की ओर से साकची स्थित आइएमए भवन से एक रैली निकाली गई। इस दौरान चिकित्सकों ने हाथ में कैंडल व पोस्टर लेकर विरोध दर्ज किया। आइएमए भवन से निकली रैली जमशेदपुर अक्षेस होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंची। इसके बाद वहां से फिर वापस कार्यालय पहुंची। इस मौके पर 300 से अधिक चिकित्सक उपस्थित थे।

टीएमएच के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

कोलकाता कांड के विरोध में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर ओपीडी में काम किया। वहीं, शाम में आइएमए भवन से निकली रैली में भी शामिल हुए। टीएमएच के चिकित्सकों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में चिकित्सा समुदाय के साथ खड़ा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर