Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को में फंदे से लटका मिला युवती का शव, हाथ- पैर थे बंधे, ग्रेजुएट में पढ़ती थी राखी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी 19 वर्षीय राखी गोराई का शव उसके घर पर फंदे से लटका पाया गया। राखी के हाथ और पैर भी बंधे हुए थे। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उसे तत्काल फंदे से उतरकर टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : देवर–देवरानी ने बुजुर्ग भाभी को कमरे में किया बंद

Gambhir Car Associate Motion Ads

इधर, शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। राखी के पिता जोगेंद्र गोराई साकची में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। वहीं छोटा भाई स्कूल में पढ़ाई करता है। घटना के वक्त पिता काम पर गए थे। वहीं भाई स्कूल गया था। राखी की मां गीता गोराई किसी काम से घर से बाहर गई थी इसी बीच यह घटना घटी।

19 अगस्त को राखी के दिन था जन्मदिन

राखी के पिता जोगेंद्र गोराई ने बताया कि उनकी बेटी ग्रैजुएट कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। 19 अगस्त को उसका जन्मदिन भी था। जन्मदिन के लिया नए कपड़े भी खरीद लिए थे। वहीं बेटी ने नए मोबाइल की भी मांग की थी। घटना के वक्त वे खुद काम पर थे। पत्नी गीता गोराई नया मोबाइल खरीदने के लिए साकची गई थी। मोबाइल खरीदने के लिए कुछ कागजात कम पड़ रहे थे, जिसके लिए गीता ने घर के नंबर पर फोन किया, पर राखी ने फोन नही उठाया। गीता ने पड़ोसी को फोन कर राखी से बात करने को कहा। पड़ोस में रहने वाली महिला जब घर गई तो उसने पाया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। दरवाजे पर हल्का सा धक्का मारने पर वह खुल गया। उसने पाया कि राखी फंदे से लटकी हुई है और उसके हाथ पैर बंधे हुए है। फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर