Jamshedpur : देवर–देवरानी ने बुजुर्ग भाभी को कमरे में किया बंद

SHARE:

ससुर के मरने के बाद से कर रहे थे प्रताड़ित, कराते थे घर का काम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो में देवर–देवरानी ने अपनी विधवा भाभी को कमरे में बंद कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ। जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना बिहार के गया में रहने वाले मायके पक्ष को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग तत्काल गया से जमशेदपुर पहुंचे, जिसके बाद फोन को इसकी जानकारी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अगर कंफर्ट जोन में रहने की आदत होगी तो जल्द ही आउटडेटेड हो जाएंगे : एमडी, ड्यूश बैंक

जानकारी मिलते ही मानगो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद महिला को बंधन से मुक्त कराया गया। दरअसल, मानगो बैकुंठनगर निवासी 62 वर्षीय सुनीता देवी के पति की मौत काफी सालों पहले हो चुकी है वहीं इकलौता बेटा भी शहर से बाहर रहता है। एक साल पूर्व ससुर की मौत के बाद देवर अमरेंद्र सिंह और देवरानी बेबी देवी द्वारा सुनीता के साथ मारपीट करते हुए उससे घर के सारे काम करवाते है।

घर में बंद कर चले गए बाहर

जानकारी देते हुए पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि एक साल पूर्व ससुर की मौत के बाद वह अकेले पड़ गई। इसके बाद से ही देवर–देवरानी प्रताड़ित करने लगे। उनसे जबरदस्ती घर के काम करवाते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। शनिवार को दोनो ने एक कमरे में बंद कर दिया और किरायेदारों को भी दरवाजा खोलने से मना कर दिया। किरायेदारों ने ही मायके में फोन कर जानकारी दी जिसके बाद उन्हें कमरे से बाहर निकाला गया।

देवर–देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इधर, मानगो पुलिस ने सुनीता देवी के बयान पर देवर अमरेंद्र सिंह और देवरानी बेबी देवी पर प्राथमिकी दर्ज की है। दोनो के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें