Jamshedpur : बागबेड़ा में पानी नहीं तो वोट नहीं के आह्वान के साथ निकाली गई पदयात्रा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत की उप मुखिया सुरेश निषाद के नेतृत्व में पानी नहीं तो वोट नहीं के समर्थन में आज सुबह 7:00 बजे से बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान से पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा वॉयरलैस मैदान से शुरू होकर डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंद नगर, गांधीनगर का भ्रमण कर गांधीनगर शाखा मैदान में सभा में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़े :  Jamshedpur : गोलमुरी युवा मोर्चा ने दीवार लेखनी कर आक्रोश रैली के लिए युवाओं को किया आह्वान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम कछुए की चाल से कर रहे हैं। 237 करोड रूपये खर्च होने के बाद भी योजना से जलापूर्ति शुरू करने का दर्जनों बार समय सीमा फेल हो चुकी है।

पेयजल स्वच्छता विभाग विधानसभा चुनाव के पहले बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति शुरू करें नही तो बागबेड़ा कीताडीह घाधीडीह करनडीह के लगभग 1.5 लाख लोग एकजुट होकर वोट का बहिष्कार करेंगे। इसके पूर्व इस योजना को धरातल पर लाने के लिए सैकड़ो बार सैकड़ो तरीके से आंदोलन किया जा चुका है। उसके बावजूद भी संबंधित पदाधिकारी घोड़े बेचकर चैन की नींद सो रहे हैं। इस कारण इस चुनाव में वोट बहिष्कार करने का सर्वसममति से निर्णय लिया गया है।

पदयात्रा में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी शिवजी सिंह, नीरज सिंह, बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव,पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, उप मुखिया मुकेश सिंह,पंसस सुशील यादव, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, विनोद राम ,चतरभुज सिंह,राहुल देव रजक, संजीव ठाकुर, जेपी गोस्वामी, पिंटू सिंह, सोसो यादव, प्राण राय , भगवान शर्मा, भोला यादव, दिलिप सिंह, संतोष राय सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग शामिल थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें