Jamshedpur Politics : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस से भी उम्मीदवारी करने वालों की कमी नहीं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधान सभावार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में बुधवार को भी जमा लिया गया। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग इंदुभुषण यादव ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे को आवेदन पत्र सौंपा।

यह भी पढ़े : Gamhariya : भू-माफिया ने अवैध तरीके से जमीन की अपने नाम, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

वहीं 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को आवेदन पत्र सौंपा। 46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से जिला सचिव जयराम हाँसदा ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को आवेदन पत्र सौंपा। कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि अगामी 23 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा। जिसे जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन पत्रों को अनुशंसा कर सौंपेंगे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें