WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधानसभा की पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक में किसानों को लेकर दिए गए निर्देश, अंदर पढ़ें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सर्किट हाउस सभागार, जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति श्री समीर कुमार मोहन्ती- स.वि.स.झारखंड की अध्यक्षता तथा समिति सदस्य संजीव सरदार- स.वि.स.झारखंड एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की मौजूदगी तथा सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : उपायुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को समाहरणालय से दिखाई हरी झंडी, बोले- 31 अगस्त तक आवेदन करते हुए योजना का लाभ लें

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए समिति सभापति के द्वारा विभागों के माध्यम से संचालित कार्यों एवं योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया गया। इस दौरान समिति सदस्य के द्वारा पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के पास संसूचक कंडिका तहत प्राप्त अद्यतन कार्रवाई प्रतिवेदन तथा क्रियान्वित योजनाओं के प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में समिति सभापति एवं सदस्य के द्वारा जिला अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु संपादित की जा रही गतिविधियों सहित अलग-अलग विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन का भी अवलोकन किया गया। बैठक के दौरान सभापति समीर कुमार मोहन्ती ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में माइनिंग, क्रसर तथा उद्योग आदि से खेती को नुकसान ना हो यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि किसानो के आय मे बढ़ोतरी के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। सभी योग्य किसान के बीच ससमय सहायक उपकरण तथा बीज का वितरण हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से माइनिंग से प्रभावित है। वहां सड़को की मरमती तथा सड़को पर नियमित रुप से पानी का छिड़काव हो यह सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक में निदेशक एनईपी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अलग-अलग कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर