Ranchi/Dhanbad : नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का किया स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा विधायक दल के नवनियुक्त नेता डॉ रामेश्वर उरांव का कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत किया गया। उसके पहले महतो जब दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं और पुष्प कुछ देकर शानदार स्वागत किया। महतो को एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटा का समय लगा। जगह जगह पर कांग्रेसियों और आम जनता स्वागत के लिए खड़े थे और उन्होंने सबका अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़े : Adityapur : कल्पनापुरी गैंगवार में मारे गए विवेक सिंह हत्याकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस भवन में सबसे पहले प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने स्वागत भाषण किया। उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपना उदगार व्यक्त किया तथा महतो को उनके अच्छे कार्य के लिए शुभकामना दिया। उसके बाद नवनियुक्त विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर राव ने भी केशव महत्व को हर संभव और साथ-साथ चलने का आश्वसन दिया।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष से यहां तक की दूरी तय की है, जिसमें लगभग 50 वर्षों का समय मैं संगठन में दिया उन्होंने यह भी कहा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और सबका सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया आने वाले चुनाव को देखते हुए सभी अब सभी अपने क्षेत्र में लग जाए और फिर से महागठबंधन की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। धनबाद से महतो और उरांव के स्वागत करने वालों में ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, मदन महतो, रवींद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, संतोष सिंह, डीके सिंह, संजय जयसवाल, अभिजीत राज, नवनीत नीरज, दिनेश सिंह, मनोज यादव, उपेंद्र सिंह, रणविजय सिंह सहित सैकड़ो नेताओं ने स्वागत किया और सभी ने आश्वासन दिया की धनबाद जिला कांग्रेस से आपको भरपूर समर्थन मिलेगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें