Jamshedpur : झारखंड सरकार राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील, मेडिकल प्रोटेक्शन बिल लाएंगे : बन्ना गुप्ता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में हुए निंदनीय घटना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से झारखंड समेत पूरे देश के चिकित्सक आंदोलनरत हैं और हड़ताल पर हैं। उस घटना की जितनी निंदा की जायें कम है। झारखंड सरकार राज्य में चिकित्सको एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। हम जल्द ही राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन बिल लागू करेंगे, ताकि मेडिकल प्रोफेशनलस की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बने।

यह भी पढ़े : Kharsawan : विधायक दशरथ गागराई ने चालक के घर जाकर किये श्रद्धा सुमन अर्पित, सहयोग का दिया भरोसा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पिछले कई दिनों से IMA एवं विभिन्न चिकित्सक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में था। कल भी बैठक हुई थी, आज भी वार्ता हुई। अभी जानकारी मिली है कि चिकित्सकों ने हड़ताल तोड़कर कार्य में लौटने का निर्णय लिया है। मैं झारखंड सरकार की तरफ से सभी चिकित्सकों को यकीन दिलाता हूँ कि चिकित्सकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें