JAMSHEDPUR : नशा छोड़ने का दबाव बनाने पर किया सुसाइड

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कपाली के मिल्लतनगर में नशा छोड़ने का दबाव बनाने पर मो. सरफराज (40) ने रविवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन सोमवार की सुबह मिली. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

यह भी पढ़े : Potka : कोवाली में प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने में 11 पर नामजद प्राथमिकी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रात को खाना खाकर सो गया था
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि सरफराज रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था. सुबह जब वह देर तक नहीं जागा, तब परिवार के लोग कमरे की तरफ गए. इस बीच देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है.

नशे का था आदी
सरफराज नशे का आदी था और उसे नशा छोड़ने के लिए परिवार के लोग बराबर दबाव बना रहे थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने इसी वजह से खुद को समाप्त कर लिया है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें