Breaking News
Cyclone Arnab: बिहार-झारखंड में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट; कई जिलों में बढ़ी चिंता PITRUPAKSH: पितरों के नाम 16 दिन: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, गया से घर तक ऐसे होगा श्राद्ध-तर्पण Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी आज: विष्णु पूजा के साथ बांधा जाएगा 14 गांठों वाला अनंत सूत्र BANK HEIST: झारखंड में बैंक लूट की सबसे बड़ा वारदात! गोलमुरी में दिनदहाड़े 33.60 करोड़ की डकैती, 5 हथियारबंद अपराधी उड़ाकर ले गए 23.80 किलो सोना COURT SURRENDER: ‘टाइगर’ जयराम महतो का कोर्ट में सरेंडर, बॉन्ड भरते ही मिली जमानत; जानिए थाने में क्या हुआ था NAXAL SURRENDER : 16 दिन बाद खुला बड़ा राज! बांकुड़ा में 3 नक्सलियों का सरेंडर, AK-47 और इंसास ने खोले पुराने राज
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सात साल के बच्चे को शौर्य संस्था से मिली नई जिंदगी

SHARE:

अमरजीत सिंह राजा की पहल पर बच्चे को मिला जीवनदान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा नेता व शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा की पहल पर एक सात वर्ष बच्चे को नया जीवन दान मिला।बर्मामाइंस मुखी बस्ती के रहने वाला बालक साहित मुखी पहले से अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रसित था। जिसका आपरेशन अप्रैल माह में रांची के रिम्स हॉस्पिटल में किया गया था। डॉक्टर ने आपरेशन कर पेट की दाई ओर मल त्यागने केलिए एक छोटा छेद किया था। परंतु अचानक गत 21 अगस्त को खेलते हुए उस छेद से बच्चे की आंत बाहर निकल आयी और बच्चे की जान पर बन आयी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सच्चे सिख की भांति तनख्वाह लगवाएं सुखबीर सिंह बादल, श्री अकाल तख्त साहिब कौम के दोषियों पर कार्रवाई करे

युवा साथी सुभाष मुखी से जानकारी मिलने के उपरांत त्वरित संज्ञान लेते हुए अमरजीत सिंह राजा ने जिला उपायुक्त को इस स्थिति से अवगत कराया व जल्द आपरेशन करवाने का आग्रह किया। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी सिविल सर्जन को दी, जिसने अपने स्तर से जमशेदपुर में इसका ऑपरेशन ना हो पाने की बात कही व रांची रिम्स में इलाज बताते हुए भेजने की सलाह दी।

परन्तु बच्चे की स्थिति सीरियस थी व तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता बन आई थी। परिवार के सदस्यों ने भी रिम्स ले जाने में असमर्थता जताई। बच्चे का पिता नहीं हैं व माँ भी दूसरों के घर काम करती हैं तो घर चलता हैं, आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। मामला संज्ञान में आते ही राजा ने जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ अभिषेक से बात की व इस स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने भी गंभीरता को समझते हुए व मानवता दिखाते हुए इस बच्चे के इलाज में अपना यथा संभव सहयोग देते हुए अपनी टीम डॉ सौम्या घोष, डॉ एच आई पांडेय संग बच्चे का सफल आपरेशन कर नया जीवन दान दिया।

बच्चे की माँ सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसके लिए बारंबार अमरजीत सिंह राजा, डॉ अभिषेक एवं शौर्य संस्था का आभार प्रकट किया। बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष मुखी, तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, उमेश गिरी, रोशन सिंह, बंटी सिंह, राहुल कर्मकार, संजय शर्मा, सागर गुप्ता,विशाल उपाध्याय, किशोर साहू, गुरबिंदर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर