Jamshedpur : कदमा में गणेश महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, 6 सितंबर को ओड़िशा के राज्यपाल करेंगे पंडाल उदघाटन, 22 सितंबर तक रहेगा मेला, अंदर पढ़ें कार्यक्रम की रुपरेखा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

106वें वर्ष में कदमा श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव दिनांक 7 सितंबर शनिवार से 22 सितंबर रविवार तक इसका आयोजन धूमधाम से एवं भव्य रूप करने जा रहे है. कार्यक्रम 6 सितंबर शुक्रवार संध्या 7:00 बजे पंडाल उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि रघुवर दास राज्यपाल, ओडिशा, विशिष्ठ अथिति शेखर डे, निर्देशक, श्रीलदर्स एवं समाजसेवी, अतिथि सुधांशु ओझा, जिला अध्यक्ष, भाजपा, आर रवि प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन, वाई ईश्वर राव, समाज सेवी, नंदजी प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता, आस्तिक महतो, समाजसेवी एवं संस्था के ट्रस्टी के रमना राव, बी बापूजी, ऐवी अप्पा राव, एम् कनका राव एवं शहर के अन्य गणमान्य अतिथियों के करकमलों के द्वारा किया जायेगा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur / Potka : पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के साथी स्वर्गीय दिलीप कुमार को 35वीं पुण्यतिथि पर किया याद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

7 सितंबर शनिवार को प्रातः 9:30 बजे कलश स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा हमारे मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, अखंड ज्योति सरयू राय विधायक (पूर्वी जमशेदपुर) माल्यर्पण विशिष्ठ अथिति राजीव रंजन सिंह, पूर्व डीआईजी, आर के सिन्हा समाजसेवी, अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी, विनोद सिंह समाजसेवी, एनवी आर मूर्ति समाजसेवी एवं संस्था के ट्रस्ट बी अप्प्लानंद राव, के रमना राव, बी बापूजी, ऐ वी अप्पा राव, एम् कनका राव के करकमलों के द्वारा किया जायेगा। साथ ही शहर के अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

वहीं इसी दिन मेला उ‌द्घाटन संध्या 6:00 बजे मुख्य अतिथि विद्युत् वरन महतो सांसद जमशेदपुर एवं विशिष्ठ अथिति बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार, सुमन महतो- पूर्व सांसद, लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक, घाटशिला, सबिता महतो, विधायक, इचागढ़, मंगल कालिंदी, विधायक, जुगसलाई, दिवाकर सिंह, अध्यक्ष, शांति समिति अन्य गणमान्य अतिथियों के करकमलों के द्वारा किया जायेगा।

प्रतिदिन प्रातः 7 सितंबर शनिवार से 22 सितंबर रविवार तक 5.30 बजे से सुप्रभात एवं वेदपरायणं, 7.00 बजे से संस्था पूजा, 8.30 बजे अभिषेकम पूजा, 8.00 बजे से सहस्रनाम पूजा, 10:00 बजे से होमम पूजा एवं दोनो शुक्रवार को कुमकुम पूजा पुरोहित शशिभूषण शास्त्री, पारवती पुरम, आंध्र प्रदेश के द्वारा किया जायेगा। प्रतिदिन प्रातः एवं संध्या समय श्री वेंकटेश्वरा ग्रुप, आंध्र प्रदेश के नादस्वरम का आनंद जमशेदपुर के वासी उठाएंगे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर तीन बिजली झूला चार ब्रेक डांस, तीन – टोरा टोरा, एक चाँद तारा बच्चों के लिए टॉय ट्रैन मिक्की मौस, विशेषकर वाटर बोल्ट, महिलाओ के लिए बंगाल फायन – आर्ट्स, कानपूर के बर्तन, बहुत सारे आर्टिफिसियल गहने, एवं मेला का मुख्य आकर्षण रेंजर झूला और सुनामी झूला भी जमशेदपुर वासियों के लिए आ रहा है।

14 सितंबर शनिवार दोपहर 12:30 बजे नारायण सेवा (अन्तोदय आश्रम, बिस्टुपुर) में किया जायेगा। 21 सितंबर शनिवार महाभंडारा लगभग 6000 भक्तो के बीच वितरित करेंगे तथा 22 सितंबर रविवार संध्या 5:00 बजे विसर्जन जुलुस कदमा रंकिणी मंदिर से प्रारम्भ होकर कदमा थाना, गोपाल मैदान, बिस्टुपुर होते हुए खरखाई नदी में विसर्जित किया जायेगा। विसर्जन जुलुस के आकर्षण का केंद्र विभिन्न तरह के झांकियां एवं आतिशबाजी रहेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें