WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Firing : जेम्को में दोस्तों के बीच विवाद के बाद चली गोली, घायल की स्थिति दुरुस्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती में सोमवार की देर रात में दोस्तों के बीच विवाद में अपने दोस्तो पर गोली चलाई। इस घटना में सोनू नामक युवक घायल हो गया, जिसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। गोली सोनू के हाथ को छूकर निकल गई। घटना के तुरंत बाद सोनू को उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : Adityapur Breaking : हथियारबंद करण और अमित ने अभिषेक के अपहरण का किया प्रयास, हुए असफल, आदित्यपुर में स्क्रैप में वर्चस्व को लेकर फिर हुई घटना, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। इस घटना में सोनू ने अपने पुराने दोस्त बापी सिंह पर आरोप लगाया है। सोनू का कहना है कि बापी ने ही उस पर गोली चलाई है।

पुलिस ने आरोपी बापी सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक घटना के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी चिंतित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर