Breaking News
Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़ Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान Jamshedpur/Ranchi : मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिलकर बेटी के निधन पर जताया शोक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Congres : नए प्रदेश अध्यक्ष का शहर आगमन 9 को, आदित्यपुर ब्रिज से होगा स्वागत, माइकल जॉन सभागार में ये होगा कार्यक्रम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन कोल्हान प्रमंडल में 9 सितंबर को हो रहा है। उसी क्रम में अपराह्न 3:00 बजे जमशेदपुर के आदित्यपुर ब्रिज से आगमन होगा। जहां पूर्वी सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसजन जमशेदपुर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत करेंगे.

यह भी पढ़े : Jamshedpur Police : मानगो में स्व. अमरनाथ के भाई डब्लू की ह*त्या में कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह समेत 5 गिरफ्तार, जमीन के खेल में किया काम तमाम

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मार्ग से प्रदेश अध्यक्ष की गुजरेगी रैली

कार्यकर्त्ता कतारबद्ध तरीके से श्री कृष्णा सिंह संस्थान स्कूल होते हुए वोल्टास बिल्डिंग, डायग्नल रोड, खादी ग्राम उद्योग एवं माइकल जॉन प्रेक्षागृह में काफिला पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.

आगामी चुनाव को लेकर करेंगे सम्बोधित

मंच पर प्रोटोकॉल के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार में कांग्रेस पार्टी के मंत्रीगण शामिल होंगे। संवाद आप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को पार्टी हित में आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए, दिशा निर्देश जारी करेंगे.

साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण को निमंत्रण भेजा जा रहा है. कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी से भारी संख्या में पहुंचे. इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी को यह भी आग्रह किया गया है की प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में बैनर, पोस्टर, होर्डिग, कांग्रेस पार्टी का झंडा और तख्ती लेकर उनका भव्य स्वागत करें.

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुल छः विधान सभावार आवेदन पत्र देने वाले नेताओं की लिस्ट सार्वजनिक की.

किस विस क्षेत्र से कितने दावेदार, देखें एक नजर में

44- बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारी

45-घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी

46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी

47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी

48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सताईस उम्मीदवारी

49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी.

प्रदेश कमेटी को भेजे गए आवेदन

दुबे ने कहा कि समस्त आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेज दिया गया है जिस पर निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल , स्क्रीनिंग कमिटी और आलाकमान के द्वारा लिया जाएगा.

प्रेसवार्ता में ये थे शामिल

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, उदय कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन के सम्मलेन में भाग लेने टिनप्लेट यूनियन के पदाधिकारी गए कोलकाता, जानें क्या होगा इसमें

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर