WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : टेल्को महानंद बस्ती में ऑटो चालक कार्तिक गोप से बदला लेने के लिए रखी पिस्तौल, छिनाझपटी में चल गई गोली, घायल सोनू और साथी को भेजा गया जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को महानंद बस्ती में बीते सोमवार रात फायरिंग की घटना में सोनू कुमार घायल हो गया था। गोली सोनू के पैर को छूते हुए निकल गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोनू समेत उसके साथी अमित चौधरी उर्फ बापी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दोनों ऑटो चालक कार्तिक गोप से पुराने विवाद का बदला लेने के लिए पहुचे थे। इसी दौरान कार्तिक के साथ छीनाझपटी में गोली चली, जिसमें सोनू घायल हो गया था। गोली सोनू के पैर को छूकर निकल गई थी। घटना के बाद सोनू को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Thief : बर्मामाइंस भक्तिनगर में बड़ी चोरी, स्प्रे मारकर चोरों ने नौ लाख रूपये उड़ाए

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना से एक दिन पहले अमित ने बस्ती के ही रहने वाले ऑटो चालक कार्तिक को ऑटो लेकर कहीं चलने को कहा था, पर कार्तिक ने चलने से मना कर दिया था। इसी को लेकर सोमवार की रात अमित औऱ सोनू ने कार्तिक को बीच रास्ते में पकड़ा और मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान अमित ने हथियार निकाल लिया।

अमित और कार्तिक के बीच छीनाझपटी हुई। इसी बीच गोली चली जो सोनू के पैर में जा लगी। इस संबंध में ऑटो चालक कार्तिक के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर