Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Vande Bharat Train : टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रॉयल 10 को और टाटा-बरहमपुर का 8 सितंबर को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रेलवे की ओर से टाटानगर से प्रस्तावित टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का ट्रॉयल 10 सितंबर को निर्धारित किया गया है जबकि टाटा-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन का ट्रॉयल 8 सितंबर को करने के लिए कहा गया है. इसके बाद इसकी तैयारियों में दक्षिण पूर्व रेलवे के वरीय अधिकारी लगे हुए हैं. इसको लेकर रेल जीएम भी सबकुछ चाक-चौबंद करने में लगे हुए हैं. कहीं किसी तरह की कमी नहीं रह जाए. यही सोचकर रेल अधिकारी परेशान हैं.

यह भी पढ़े : Railway News : आद्रा स्टेशन पर डेवलपमेंट वर्क से कई ट्रेनों को किया गया रद्द

Gambhir Car Associate Motion Ads

सुबह 5.30 बजे खुलेगा टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन से सुबह 5.30 बजे खुलेगी. इसके बाद पटना स्टेशन दिन के 12.20 बजे पहुंचेगी. पटना स्टेशन से ट्रेन दिन के 2.15 बजे खुलेगी और रात के 9..05 बजे पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर दिया गया है स्टोपेज

मुरी स्टेशन पर सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर सुबह 8.08 बजे, राजाबेरा सुबह 8.30 बजे, गोमो स्टेशन सुबह 8.53 बजे, गया स्टेशन सुबह 10.55 बजे, पटना स्टेशन दिन के 12.20 बजे पहुंचेगी. इसी तरह से वापसी के क्रम में पटना स्टेशन से दिन के 2.15 बजे खुलेगी. गया स्टेशन पर दिन के 3.40 बजे पहुंचेगी. गोमो स्टेशन शाम 4.58, राजाबेरा स्टेशन शाम 6.05 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन शाम 6.20 बजे, मुरी स्टेशन शाम 7.08 बजे और टाटानगर स्टेशन रात 9 बजकर 5 मिनट पर पहुंची.

टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल 8 सितंबर को होगा. ट्रेन टाटानगर स्टेशन से सुबह 5.20 बजे खुलेगी. दिन के 2.30 बजे बरहमपुर स्टेशन पर पहुंचेगी. इसी तरह से बरहमपुर स्टेशन से दिन के 3 बजे खुलेगी और रात के 11.55 बजे टाटानगर स्टेशन पर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

टाटानगर स्टेशन से सुबह 5.20 बजे खुलेगी. चाईबासा स्टेशन सुबह 6.10 बजे, डंगुवापोसी स्टेशन सुबह 7 बजे, बांसपानी स्टेशन सुबह 7.43 बजे, नयागढ़ सुबह 8.30 बजे, केंदुझारगढ़ स्टेशन सुबह 8.54 बजे, हरीचंदनपुर स्टेशन सुबह 9.34 बजे, जखपुरा स्टेशन सुबह 10.35 बजे, कटक स्टेशन सुबह 11.23 बजे, भुवनेश्वर दिन के 11.57 बजे, खुर्दा रोड स्टेशन 12.17 बजे, बालुगांव स्टेशन दिन के 1.37 बजे और बरहमपुर स्टेशन दिन के 2.30 बजे पहुंचेगी. वापसी के क्रम में ट्रेन बरहमपुर स्टेशन से दिन के 3 बजे खुलेगी. बालुगांव स्टेशन दिन के 3.37 बजे, खुर्दा रोड शाम 4.29 बजे, भुवनेश्वर शाम 4.50 बजे, कटक स्टेशन शाम 5.20 बजे, जाखरपुर स्टेशन शाम 6.12 बजे, हरीचंदनपुर स्टेशन शाम 7.14 बजे, केंदूझारगढ़ स्टेशन रात के 8.16 बजे, नया गढ़ रात के 8.48 बजे, बांसपानी स्टेशन रात के 9.11 बजे, डांगुवापोसी स्टेशन रात के 9.53 बजे, चाईबासा स्टेशन रात के 10.43 बजे, टाटानगर स्टेशन रात के 11.55 बजे पहुंचने का समय है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर