Ranchi Politics : केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की राजधानी में केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रांची में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने झारखंड की जेएमएम सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। श्री चौहान ने कहा कि, जेएमएम संघर्ष की पार्टी नहीं बची है अब जेएमएम पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। जेएमएम ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। जनता से कई वादे किए गए थे, लेकिन पिछले 5 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। झारखंड की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और निश्चित तौर पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सुशासन का उदय करेगी। प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पीएम के दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा- अनेकों योजनाओं की सौगात देने आ रहे नरेंद्र मोदी, जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी तेज करने का किया आह्वान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिपाही भर्ती नहीं हत्या

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में उत्पाद सिपाही की भर्ती में हुई उम्मीदवारों की मौत के मामले में हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ये भर्ती नहीं बल्कि हत्या है। वोट की लालच में भर्ती करने का नाटक सरकार ने किया है, क्योंकि उन्हें पता था कि, फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा। मौसम भी नहीं देखा और 10-10 किलोमीटर तक कड़ी धूप में युवाओं से दौड़ करवाई, ना पीने के पानी की कोई व्यवस्था थी न ही धूप से बचने के कोई इंतज़ाम थे, अव्यवस्थाओं का आलम ये था कि, इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए नौजवानों की जान चली गई। युवा नौकरी तो नहीं ले पाए लेकिन दुनिया छोड़कर चले गए। यह हादसा नहीं है, यह हत्या है। ये एक ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता कभी भी सोरेन सरकार को माफ नहीं कर सकती।

जेएमएम कर रही खोखली घोषणाएं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए जेएमएम धड़ल्ले से खोखली घोषणाएं कर रही है। जिस गठबंधन सरकार ने पिछले 5 सालों में झारखंड को कुछ भी नहीं दिया वो अब फिर से सैकड़ों वादे कर रही है। पिछले पांचा सालों में युवाओं को नौकरी नहीं दी जबकि सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, गरीब महिलाओं को चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। आधार कार्ड पर महिलाओं को लोन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। पेपर लीक जैसी घटनाएं भी होती रही। अब झारखंड की जनता मन बना चुकी है कि, इस भ्रष्टाचारी और बेईमान सरकार को उखाड़ फैंकना है।

अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवार रहे

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री श्रृद्धेय अटल जी ने बनाया है और अब प्रधानमंत्री मोदी जी झारखंड को संवराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी 15 सितंबर को झारखंड की इस पवित्र धरा पर पधार रहे हैं। झारखंड भाजपा और अटल जी ने बनाया है और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। जमशेदपुर प्रधानमंत्री जी पधारने वाले हैं और वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे।

इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि डाली जाएगी। विकास की अनेकों सौगातें पहले भी केन्द्र सरकार ने दी है, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। विकास के नए आयाम स्थापित किए है, लेकिन गठबंधन की सरकार केवल विनाश की तरफ ले जा रही है और उस विनाश से झारखंड को बचाने के लिए अब हमने कमर कस ली है।

भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी झारखंड में 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी। अलग-अलग यात्राओं का नेतृत्व अलग-अलग नेता करेंगे। यात्रा के प्रारंभ और समापन के कार्यक्रम से लेकर अलग-अलग जगह सभाओं के कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख नेता भी भाग लेंगे और वरिष्ठ नेतागण भी आएंगे। जनता सच्चाई जानती है, फिर भी इस सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश पैदा हो, जनता को और गहराई तक जाकर हम सच्चाई बताएंगे। जनतातक हर सच्चाई पहुंचाने के लिए हमारी यह यात्राएं निकलेंगी। यहां की जनता भयानक भ्रष्टाचार भूली नहीं है, आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी उनके झूठे और खोखले वादे, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, माता बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, इन सभी मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पीएम के दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा- अनेकों योजनाओं की सौगात देने आ रहे नरेंद्र मोदी, जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी तेज करने का किया आह्वान

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें