WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : इस्पात नगरी की शिक्षिकाओं को इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट द्वारा शहर की पांच शिक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक उत्कर्षता के लिए सम्मानित किया गया। 9 सितंबर को देर शाम यूनाइटेड क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में इन शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकानन्दा बक्शी के नेतृत्व में आयोजित इस संध्या के दौरान क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर निभा मिश्रा, क्लब के अध्यक्षा पापिया चटर्जी और आइ० पी० पी० बबिता केडिया ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : घाघीडीह पंचायत के हरहरगुट्टू में हाईमास्ट लाइट का जिला परिषद पूर्णिमा मल्लिक ने किया शिलान्यास, कहा जनता की समस्या को दूर करना पहली प्राथमिकता

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट द्वारा सम्मानित शिक्षिकाओं ने अपनी कार्यक्षेत्र में पिछले दस साल से कर्मरत है और कई सम्मान से भी विभूषित है। 2022 में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिप्रा मिश्रा, जो कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उत्क्रमित उच्च विद्यालय से जुड़ी हुईं हैं, उन्हें इस दौरान सम्मानित किया गया। शिप्रा मिश्रा भारत के गिने-चुने दस ऐसी शिक्षक-शिक्षिकाओं में से है जिन्हें भारत सरकार द्वारा 2023 में शिक्षण सम्बन्धी शोध के लिए जापान भेजा गया था और 2020 में इन्हें झारखंड सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था। साल 2021 में इन्हें श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षिका का पुरस्कार से भी विभूषित किया गया था।

इस क्रम में निभा कुमारी को सम्मानित किया जो मुख्यमंत्री उत्कर्षता बालिका विद्यालय, साकची में अर्थनीति के शिक्षिका है। सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम प्रणवानंद विद्या मंदिर के दो बार स्नातोकोत्तर सह बीएड मैत्री दास तथा इसी विद्यालय के शिल्पी कुमारी को भी शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कड़ी में सी० पी० समिति सरकारी विद्यालय सोनारी के समाज विज्ञान के शिक्षिका विनीता कुमारी को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह के आयोजन में इनर व्हील क्लब वेस्ट के उपाध्यक्ष सनोबर हसन, आईएसओ निवेदिता सिन्हा, सचिव अंतरा चक्रबर्ती, कोषाध्यक्ष रंजीता सिन्हा, सम्पादिका उषा महतो आदि का भरपुर योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर