Jamshedpur Breaking : बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़कर पांच कैदी फरार, पुलिस के दबाव से बुधवार रात लौटे, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी

SHARE:

हत्या और दुष्कर्म के थे आरोपी, पुलिस ने परिजनों और वकील से बनाया संपर्क, मिली सफलता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बाल सुधार गृह से मंगलवार–बुधवार रात पांच कैदी फरार हो गए। पांचों कैदी बाल सुधार गृह को खिड़की तोड़कर पीछे की ओर से फरार हो गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह बाल सुधार गृह के कर्मी बच्चों की गिनती करने पहुंचे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Dhanbad : फर्जी चिटफंड कंपनी की सचेत पोर्टल व साइबर अपराध की शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 पर करें

इस दौरान पांच कैदी कम पाए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फरार बच्चों में दो हत्या और एक दुष्कर्म का आरोपी है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांचों कैदी के परिजनों और वकील से संपर्क साधा और बच्चों को वापस भेजने का दबाव बनाया। बुधवार रात आठ बजे तक सभी बच्चे वापस लौट आए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात हमेशा की तरह कैदियों की गिनती कर वार्ड को बंद कर दिया गया था। इसके बाद रात 2 बजे पांच कैदी वार्ड की पीछे की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसके पूर्व भी बाल सुधार गृह में बच्चों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। फिलहाल जेल प्रशासन मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें