Jamshedpur : ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन ने शुक्रवार की हड़ताल वापस ली, ये लिया फैसला, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग संगठन कार्यालय में जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें अध्यक्ष जसबीर सिंह सीरा, महासचिव मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से यह बताया कि उन सभी कंपनियों एवं ट्रांसपोर्ट को यह सूचित किया गया था कि जिन कंपनी से जमशेदपुर एवं सरायकेला जिला में अतिरिक्त मात्रा में माल ढुलाई (overloading) हो रहा है. उसे यथाशीघ्र बंद कर दिया जाए एवं हमारे माल भाड़े में वृद्धि की जाए.

यह भी पढ़े : Firozpur : ਸਾਰਾਗੜ੍ਹੀ ਯਾਦਗਾਰ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਦਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਮਾਣ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, विभिन्न फैक्ट्री मैनेजमेंट के द्वारा हमें निवेदन किया गया है पूजा का समय चालू है और बरसात अभी चल रहा है, इसलिए कुछ समय दिया जाए. यह निर्णय लेने में कि माल भाड़े में वृद्धि की जाएगी. उनके इस आश्वासन पर हमारे संगठन के द्वारा चक्का जाम करने के निर्णय को अभी स्थगित किया गया है. यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम आगे प्रेस मीडिया के माध्यम से नोटिस देकर चक्का जाम करेंगे।

जोड़ा एवं क्योंझर यूनियन के द्वारा जो अल्टीमेटम मुख्यमंत्री को दिया गया था. उड़ीसा मुख्यमंत्री के द्वारा भी समय लिया गया है. हमारी साझा बंदी यूनियन के साथ था. अगर हमारी मांगों को उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के विभिन्न फैक्ट्री मैनेजमेंट द्वारा नहीं ध्यान दिया गया तो पूजा के बाद हम लोग बंदी करेंगे।

इस प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों में अध्यक्ष जसबीर सिंह शिरे, प्रदीप शर्मा, रणजीत सिंह, मिनहाज ख़ान, शक्ति सिंह, आलोक सिंह, अमित, गुंजन, मनीष ओझा, विकास, चरणजीत सिंह मोनू, पिंटू सिंह, श्याम, कौशल किशोर, और अन्य शामिल थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें