Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : पोटका विधानसभा में कीताडीह की दो बूथों को बदलने का भाजपा कर रही विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान घाघीडीह अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी की गैर मौजूदगी में बड़ा बाबू से मिलकर एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया है कि पोटका विधानसभा अंतर्गत कीताडीह त्रिमूर्ति चौक पर दो बूथ है जिनकी संख्या 40 एवं 41 है, वर्षों से यह बूथ इसी भवन में है और हमेशा यहां पर शांतिपूर्ण चुनाव होता आया है। इस बूथ के वोटर भी लोहिया भवन के आसपास के ही हैं।

अब उसका स्थान बदलकर गाड़ीवान पट्टी स्थित मॉडल स्कूल में कर दिया गया है। अंचलाधिकारी से जानकारी लेने से पता चला की धार्मिक प्रांगण होने के चलते इसको बदला गया है। जबकि 42 एवं 43 बूथ संख्या भी एसपीजी मिशन चर्च कीताडीह के धार्मिक प्रांगण में आता है किंतु उसको नहीं बदला गया है, प्रतिनिधिमंडल ने मांग की की बूथ संख्या 40 एवं 41 को यथावत रखा जाए अन्यथा बूथ संख्या 42, 43 को भी बदला जाए। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री सुशील सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, पंसस आजाद समद, उप मुखिया रमेश प्रसाद एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर