WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : मानगो में कपाली के आजम की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, पत्थर से हमला कर ली थी जान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पृथ्वी उद्यान में मंगलवार रात पुलिस ने कपाली निवासी फुतेह आजम उर्फ फ़रताज का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रताप प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आपसी विवाद के बाद प्रताप ने पत्थर से वार कर फुतेह आजम की हत्या की थी। हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में दफन कर उस पर घास डाल दी गई थी। पुलिस को मंगलवार रात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया और जांच शुरू कर दी। आरोपी प्रताप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सना कपड़ा भी बरामद किया है।

पैसे निकालने को लेकर हुआ था विवाद

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिटी एसपी ने बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब फुतेह आजम ने प्रताप की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। दोनों मजदूर थे और एक दूसरे के अच्छे मित्र थे। 20 अक्टूबर की रात, दोनों पृथ्वी उद्यान में बैठे थे, जहां पैसे निकालने के प्रयास पर प्रताप ने विरोध किया। इस पर फुतेह ने प्रताप के सिर पर पत्थर से हमला किया, जिसके बाद प्रताप ने भी पलटवार करते हुए उसी पत्थर से फुतेह के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रताप ने शव को पास ही एक गड्ढे में दफन कर दिया और वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद प्रताप अपने घर पर नहीं गया और इधर-उधर छिपता रहा। वह पुलिस की हरकतों पर भी नजर रखे हुए था। पुलिस ने उसे नदी किनारे से गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर