Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election 2024: पत्रकारों के हमदर्द प्रीतम भाटिया भी चुनाव मैदान में कूदे, पूर्वी के लिए शुक्रवार को करेंगे नामांकन, कहा – मौका मिला तो जनता की आवाज बनेंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में चल रहे चुनावी दंगल के बीच जमशेदपुर की पूर्वी सीट पर भी एक पत्रकार जनता की आवाज बनने के लिए निकल पड़े हैं. जी हां, पिछले कुछ वर्षों से देश के मीडिया जगत में पत्रकारों के हमदर्द बनकर उभरे कदमा निवासी प्रीतम सिंह भाटिया ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है और शुक्रवार को पूर्वी सीट के लिए नामांकन करेंगे. सुबह 11 बजे होमपाइप गुरुद्वारा से अरदास कर वह नामांकन करने के लिए कूच करेंगे.

साईं बाबा के प्रेमी प्रीतम भाटिया ने सबकुछ बाबा पर ही छोड़ दिया है. पिछले दिनों जमशेदपुर में घटित राजीनीतिक घटनाक्रम के बीच सिखों को जगाने की भूमिका निभाकर उन्होंने खुद यह मन बना लिया कि वह चुनाव लड़ेंगे. रिफ्यूजी गुरुद्वारा के चेयरमैन हरमिन्दर सिंह मिंदी का नाम पहले उछला था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन समाज के लिए कूछ कर गुजरने का जज्बा प्रीतम में देखकर उन्हें आगे कर दिया. गत चुनाव में भी प्रीतम भाटिया रामगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. कई राजनीतिक दल उनसे संपर्क में थे, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी कि मौका नहीं मिल सका.

Gambhir Car Associate Motion Ads

बकौल प्रीतम पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करके उन्होंने बहुत कुछ देखा है. उन्होंने कहा कि विभिन्न नेता केवल अपने स्वार्थ के लिए ही चुनाव जीतते हैं, लेकिन जनता की कोई नहीं सुनता. अगर उन्हें जनता ने चुना तो वह उनकी आवाज बनकर उभरेंगे. पत्रकारों को भी सभी सुविधा दिलाएंगे. बहरहाल, नामांकन करने से पूर्व गुरुद्वारा से जेल चौक होते हुए पदयात्रा करते हुए समहरणालय तक आएंगे. उन्होंने सभी पत्रकार भाईयों के साथ लोगों से अपील की है कि वह उनके नामांकन कार्यक्रम में पहुंचकर उनका हौंसला बढ़ाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर