Election : नामांकन के बाद मीरा मुंडा ने कहा – सभी 14 सीटों पर विपक्ष का सफाया तय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पोटका विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने नामांकन दाखिल के पश्चात जमशेपुर के बोधि मैदान में आयोजित एनडीए के नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, अशोक चौधरी एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मीरा मुंडा ने अपने संबोधन में कहा की जनसभा में जनता के उत्साह को देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि पोटका सहित पूरे कोल्हान की 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन प्रचंड वोटों के साथ जीत दर्ज करेगी। वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं को, महिलाओं को, आदिवासी समाज को सिर्फ ठगकर अपनी झोली भरने का काम किया है और ऐसी सरकार को जनता इस बार उखाड़ फेंकेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें