Jamshedpur : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चारों विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का किया आह्वान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा शर्मा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाली चारों विधानसभा सीटों—जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका—पर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

जमशेदपुर महानगर कार्यालय आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। नामांकन कार्यक्रम के बाद श्री शर्मा ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें चुनावी तैयारियों के लिए प्रेरित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हिमंता बिस्वा सरमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चारों विधानसभा सीटों पर पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। जमशेदपुर पूर्वी और पोटका में भाजपा स्वयं चुनाव मैदान में है, जबकि जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा के गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के नेता एवं पूर्व मंत्री सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जुगसलाई से भाजपा गठबंधन के सहयोगी आजसू के नेता एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिश प्रत्याशी हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल सभी चारों सीटों पर विजय हासिल करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के जिला कार्यालय और जमशेदपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में कोल्हान सहित पूरे झारखंड में प्रचंड विजय के साथ विकास और उन्नति की दिशा में जनता को समर्पित मजबूत सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर जुगसलाई, पोटका, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों से भाजपा के कई प्रमुख नेतागण मौजूद थे। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पंडरिया की विधायिका भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक चंद्र ठाकुर, बिहार भाजपा के प्रदेश सदस्य सुनील सिंह, व्यवासायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिंह जी, राजीव सिंह जी, रेणु शर्मा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, सह कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें