Breaking News
Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने बस्ती एवं पार्कों में चलाया जनसंपर्क अभियान, विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से हुई अवगत

SHARE:

समुचित समाधान का दिया भरोसा, अस्पताल जाकर मरीजों से भी की मुलाकात

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आम जनता से मिलकर समर्थन की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों संग अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने टेल्को के ग्वाला बस्ती पार्क और रामाधीन बगान छठ घाट में प्रातः भ्रमण कर रहे लोगों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद, उन्होंने गोलमुरी में एबीएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनका समर्थन प्राप्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बारीडीह के तिलक नगर रोड नं 5, बागुनहातु और बिहारी बस्ती में पदयात्रा करते हुए पूर्णिमा साहू ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने सड़क, नाली, सफाई, बिजली, सीवरेज जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। लोगों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र की कई समस्याओं ने विकराल रूप ले लिया है। पुर्णिमा साहू ने समस्याओं के समुचित समाधान का आश्वासन दिया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान में दुलारी देवी, पिंकी देवी, रानी, आशा, शकुंतला, रीतिका, मोना, अंकिता, करीना, बिमला, दुर्गा, गीता पांडे, टुंपा और मंजू देवी सहित कई महिलाएं भी शामिल रहीं और जनता से संवाद किया।

वहीं, पूर्णिमा साहू ने बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह और टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमलदार सिंह एवं हाथी हेम्ब्रम से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद, जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर में पदयात्रा की, जहाँ स्थानीय लोगों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं का जिक्र किया। बिरसानगर में बिरसा सेवा दल के अध्यक्ष चंचल लकड़ा से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बिरसानगर के गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास में शामिल होकर लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू मर्सी हॉस्पिटल भी पहुंचीं और अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम जानने के बाद अस्पताल की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं पर भी जानकारी ली। बाराद्वारी के कुम्हारपाड़ा में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सीतारामडेरा के शांतिनगर और ग्वाला बस्ती में घर-घर जाकर उन्होंने लोगों से संपर्क किया और उनकी बुनियादी आवश्यकताओं पर ध्यान देते हुए समाधान का भरोसा दिया।

बर्मामाइंस के रामाधीन बगान सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी कठिनाइयों और समस्याओं पर विचार रखा। मनीफीट में रजक समाज की महिलाओं और लक्ष्मी नगर में महिला समूह के साथ बैठक में भी उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर