Breaking News
Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Election : अब तक के जन प्रतिनिधियों ने जनता को दिया लॉलीपॉप : सौरभ, कहा – मौका मिला तो रोजगार के लिए लागू करेंगे यह व्यवस्था

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी इलाके में इन दिनों रोजगार की विकट समस्या है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगार लोग फुटपाथ दुकान, ठेला खोमचा आदि दुकान लगाते हैं, तो उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कभी नगर निगम तो कभी पुलिस उनकी दुकान बंद कर देती है। ऐसे में जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरब विष्णु जमशेदपुर पूर्वी की रोजगार की समस्या हल करने में जुट गए हैं। उन्होंने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत वह क्षेत्र में नौ जगह नाइट मार्केट लगवाएंगे। इस मार्केट में बेरोजगार की दुकानें होंगी। लोग इस मार्केट में आएंगे और सामान खरीदेंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभी अक्सर दुकानों को रात 9:00 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। लेकिन, नाइट मार्केट होने से दुकानदार रात तक वहां अपनी दुकान खोल सकेंगे। सौरभ विष्णु का कहना है कि बड़े-बड़े देशों अमेरिका और इंग्लैंड ने तरक्की की है तो वहां नाइट मार्केट हैं।

इसके अलावा सौरब विष्णु क्षेत्र में चाहेंगे कि फैक्ट्री के लिए राह आसान हो। ताकि उसमें लोगों को रोजगार मिल सके। जमशेदपुर पूर्वी इलाके में रोजगार के साधनों का अभाव होने की वजह से अभी युवाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

अभी तक जमशेदपुर पूर्वी में जो भी विधायक रहे हैं किसी ने लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया है। रोजगार के मुद्दे से उन्हें कोई मतलब नहीं है। सिर्फ जनता को लॉलीपॉप दिखाकर जीते रहे हैं। लोगों को मालिकाना हक का मुद्दा बता कर उनके वोट हथियाते रहे हैं। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल है। क्योंकि जनता सब कुछ समझ चुकी है। इस बार भी कतिपय उम्मीदवार मालिकाना हक का मुद्दा उछाल रहे हैं और कह रहे हैं कि वह मालिकाना हक दिलाएंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि 2019 से अब तक उनकी सरकार रही है। उन्होंने कभी मालिकाना हक के बारे में पहल नहीं की। जबकि, सौरभ विष्णु ऐसे एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस तक कर रखा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर