Jamshedpur : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, कहा – महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में

SHARE:

*कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को शैतानी और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला बता चुके हैं*

*टंच माल, रिजेक्ट माल, इंपोर्टेड मॉल, उपभोक्ता वस्तु जैसे शब्दों का शर्मनाक प्रयोग किया है कांग्रेस ने महिलाओं के लिए*

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल ,इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रतुल ने कांग्रेस के डॉ अजय पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने तो एक आदिवासी बेटी का अपमान किया जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में डॉ अजय कुमार ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो शैतानी और दुष्ट सोच का प्रतिनिधित्व करती है। उनको आदिवासी का प्रतीक मानने से इनकार किया था। डॉ अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान का खंडन नहीं किया। मतलब साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को उपयोग करने वाली वस्तु मात्र समझती है। प्रतुल ने कहा कि महिलाएं भी अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए चोट करके देंगी।

प्रतुल ने कहा इस सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ बलात्कार हुआ। जिसमें एक तिहाई एससी एसटी बेटियां हैं। 25% से भी काम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ। यही इस सरकार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा कि एन डी ए के सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। एक साधारण जनजातीय पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू का अपमान देश नहीं भूलेगा। भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं। 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक महिलाएं है। सशस्त्र बलों में और लड़ाकू विमान को भी आज महिलाएं चला रही हैं। नारी शक्ति की इस बढ़ती ताकत से कांग्रेस विचलित हो गई है और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रही है।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली व अन्य मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर