Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : कल्पना एवं पप्पू यादव के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का उत्साह रहा बरकरार

SHARE:

जल, जंगल, जमीन और स्वभिमान की लड़ाई है : पप्पू यादव

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए रविवार को कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने बिरसानगर संडे मार्केट से बारीडीह चौक तक रोड शो किया. इस दौरान कल्पना सोरने को एक झलक देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सबसे पहले कल्पना सोरेन, पप्पू यादव और डा.अजय कुमार ने संडे मार्केट पहुंच कर धरती आबा बिरसा मुंडा का माल्यार्पण किया. उसके बाद मीडिया से बात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाईक सवार आगे आगे चल रहे थे. वहीं ढ़ोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं को जोश दोगुना हो गया था. पूरे रोड शो में कल्पना सोरेन जिंदाबाद,पप्पू यादव जिंदाबाद डा. अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. बीच बीच में कांग्रेस पार्टी, जेएमएम औऱ राजद पार्टी के जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे. इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल जिसमें आप पार्टी,सीपीएम सहित अन्य दल के नेता औऱ कार्यकर्ता सहित आम लोग भी शामिल हुए.

गरीबों को उनका हक दिलाएंगे, जमशेदपुर को खूबसुरत बनाएंगे : कल्पना

रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बिरसा नगर सहित जमशेदपुर की अन्य बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे साथ बस्तियों में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. बच्चों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बहनों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार काम करेगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडिया गठबंधन सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश की 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मईंया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. आपने समर्थन दिया तो और बेहतर काम करेगें. कल्पना सोरेन ने लोगों से डा. अजय कमार को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वाहन किया.

यह स्वाभिमान की लड़ाई है, यह जल जंगल और जमीन की लड़ाई है : पप्पू यादव

पूर्णिया के सासद पप्पू यादव ने कहा कि यह झारखंड की स्वभिमान एवं जल,जंगल औऱ जमीन की लड़ाई है. 25 वर्षों से जमशेदपुर को लुटने वाले के खिलाफ यह उलगुलान है. जनता को निर्णय लेना होगा कि उनको डा. अजय कुमार जैसा ईमानदार, बेदाग, शिक्षित औऱ सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि चाहिए या 25 वर्षों से लुटने वाले परिवार को चुनना है. भाजपा के पास झारखंड के विकास की कोई योजनाएं नहीं है. वो झारखंड की जल, जंगल औऱ जमीन को लुटना चाहती है. 24 वर्षों में 17 वर्ष तो झारखंड में भाजपा का ही शासन रहा लेकिन कोई विकास नहीं हुआ महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कोई योजना शुरु नहीं की गई. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जब मईंया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है तो बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है. पप्पू यादव ने लोगों से डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर