Jamshedpur : मीरा मुंडा के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जन सैलाब, लोगों ने दिया विजयी भव का आशीर्वाद

SHARE:

मेनका एवं गणेश के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी की पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मीरा मुंडा आज ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गाँव पहुंची. उनके साथ जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दिया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीरा मुंडा ने नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गाँव का दौरा किया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने जोश और उत्साह के साथ मीरा मुंडा का समर्थन किया। उनके साथ पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका जिला परिषद सूरज मंडल, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सीमा मंडल, सुदीप्तो डे, पलटू मंडल, और क्षेत्र के प्रमुख मुखिया जैसे हाता और हल्दीपोखर के मुखिया भी शामिल थे।

मीरा मुंडा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सड़क निर्माण के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस विशाल जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मीरा मुंडा ने अपने मजबूत समर्थन का संदेश दिया और जनता को भाजपा के विकासशील दृष्टिकोण से अवगत कराया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें