फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा साथ में भाजपा के मनोज कुमार सरदार, गणेश सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार आदि के द्वारा पोटका के सरमन्दा, रायपुर, सान ग्राम, मदनसाई, देवली वामुनवासा पड़ा भालकी, आदि जगहों में घूम घूम कर डॉ मीरा मुंडा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया एवं जगह-जगह पहुंचकर ग्रामीण लोगों से वोट देने का अपील किया गया। मौके पर गांव गांव में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है, इसलिए परिवर्तन का जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार सत्ता में आएगा तो सर्वप्रथम भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे और चारों तरफ विकास की काम करेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने भाजपा समर्थक के साथ कुंदरु कोचा गांव पहुंचकर फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। जनसंपर्क के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ काफी संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित रहे।



































