Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : विधायक के रूप में नहीं, सेवक के रूप में 24 घंटे पोटका की जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी : मीरा, देखें – Video

SHARE:

पोटका में मुख्य कार्यालय, डुमरिया, कोवाली, आसनबनी, बागबेड़ा में स्थाई उप कार्यालय होगा

किसी को मेरे पास आने की जरूरत नहीं, मैं जनता के बीच रहूंगी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads

भारतीय जनता पार्टी की पोटका विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मीरा मुंडा ने आज कहा कि उनका लक्ष्य पोटका क्षेत्र को कमीशनखोरों के चंगुल से मुक्ति दिलाना और सभी जरूरत मंद लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना होगा.उन्होंने आगाह किया कि बाहरी भीतरी का विभेद जिस तरह फैलाया जा रहा वह बहुत ख़तरनाक है.

उन्होंने कहा वे झारखण्ड की माटी में जन्मी और पली हैँ लेकिन मुझे ही बाहरी बताकर क्या सन्देश देने की कोशिश हो रही है यह आप सहज समझ सकते हैं. श्रीमती मुंडा हाता चौक पर भाजपा कार्यालय में प्रेस से बाते कर रही थीं. उन्होंने कहा कि मुझसे मिलने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है, मैं हमेशा सुख -दुःख में आपके साथ और आपके बीच रहूंगी. पोटका में ही मेरा स्थायी कार्यालय होगा, जहां मैं अपने देवतुल्य जनता से मिलूंगी.

इसके साथ ही एक स्थाई कार्यालय डुमरिया में, एक कोवाली, एक आसनबनी में और एक बागबेड़ा में होगा. किसी भी छोटी-मोटी समस्या के लिए पोटकावासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह पर कार्यालय खोले जाएंगे, जो हमारे मुख्य कार्यालय से हमेशा जुड़ा रहेगा.

पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि कमीशन खोरी के कारण हर गांव संजीव सरदार के खिलाफ उबाल है जनता में नाराजगी है ऐसे में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा की जीत तय है

उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से अपने मुख्य कार्यालय में उपलब्ध रहूंगी,साथ ही साप्ताहिक रूप से पोटका की जनता के सुझाव से सभी कैंप कार्यालय में भी उपलब्ध रहूंगी. अब पोटका मेरा कार्य क्षेत्र है और आपके बीच में ही मुझे रहकर आपकी सेवा करनी है,इसलिए आप सभी के लिए मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगी और बहुमूल्य सुझाव के साथ आपकी सेवा करुँगी.उन्होंने कहा अब न गर्भ में पल रहे बच्चों तक का हक मारने की छूट मिलेगी, न किसी तरह आंगन बाड़ी सेविकाओं जैसी योजनाओं का दुरूपयोग करने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा क्षेत्र के विधायक को अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए कि कहाँ कौन योजना कमीशन के चक़्कर में लटकी रह गयीं.उन्होंने कहा कि पोटका की जनता का प्यार और समर्थन मुझे लगातार समर्थन मिल रहा है और वही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है. उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर पोटका की समस्यायों का समाधान करेंगे, हम सभी मिलकर पोटका को विकसित बनाएंगे.

उन्होंने राज्य की सरकार एवं विधायक से सवाल किया कि छह-छह महीने से विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं विकलांग पेंशन लोगों का क्यों रुका हुआ है?

प्रेस वार्ता में डॉ मीरा मुंडा के साथ, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला मंत्री मनोज राम, संयोजक चन्द्रशेखर गुप्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर