Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : छठ महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मांगा जमशेदपुर वासियों के खुशहाली का आशीर्वाद

SHARE:

छठ व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद, जनसंपर्क अभियान में सुनी लोगों की समस्याएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने छठ महापर्व के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्रतधारियों को नमन किया और भगवान भास्कर से क्षेत्र के लोगों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने सीतारामडेरा के पांडेय घाट, तारा मंदिर के पीछे भुइयां छठ घाट, केबुल बस्ती एवं न्यू केबुल टाउन मैदान, बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान पूर्णिमा साहू ने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य देव के प्रत्यक्ष पूजन का महत्व हमारे जीवन में असीमित है, और इस अवसर पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान भास्कर जमशेदपुर के निवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।

*जनसंपर्क अभियान में जनता से मांगा समर्थन और आशीर्वाद, समस्याओं के ठोस समाधान का दिया भरोसा*

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने 3 डी, दासपाड़ा, गिट्टी मशीन, माछ पाड़ा, डूंगरी टोला, अर्जुन कॉलोनी और बिरसानगर बाजार समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस अभियान में उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार के संकल्पों के साथ वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के सभी-बड़ी समस्याओं का समाधान पार्टी की प्राथमिकता है और भाजपा सरकार आने पर क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, कानून-व्यवस्था और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेजी से काम होगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा, जिनमें पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबलू गोप, बोल्टू सरकार, पप्पू मिश्रा, अंकेश भुइयां, सिद्धार्थ बागी, शशि सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष, रमेश नाग, सरस्वती साहू और विमला साहू समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर