Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : न स्टार प्रचारक और न कोई बड़ा नेता, पूर्वी की जनता का साथ फिर रचेगा इतिहास : शिव शंकर सिंह

SHARE:

छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, बारीडीह और सीतारामडेरा में जनसंपर्क अभियान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने जनसंपर्क अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार सुबह से ही वह लगातार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बारीडीह, छायानगर भुइंयाडीह, काशीडीह, सीतारमाडेरा, चंडीनगर और टेलको समेत कई इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों से गैस चूल्हा छाप पर वोट करने की अपील की. इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह नजर आया और लोगों ने बढ़-चढ़कर उन्हें वोट करने का भरपूर भरोसा दिलाया. लोगों से मिल रहे जनसमर्थन, प्यार और भरोसे से शिव शंकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिला वोटरों ने भी साथ का दिलाया भरोसा

जनसंपर्क सह पदयात्रा के दौरान शिव शंकर सिंह ने लोगों से अपनी बात रखते हुए कहा कि वह बेहद साधारण तरीके से और हमेशा लोगों के बीच ही रहने वाले एक आम आदमी हैं, वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि आम लोग हैं जो केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता के भारी दबाब में चुनाव मैदान में खड़े हैं इसलिए उनके पास अपने चुनाव प्रचार के लिए कोई बड़ा नेता नहीं है और न ही कोई स्टाप प्रचारक है. केवल जमशेदपुर पूर्वी की जनता का साथ है, जो उन्हें पिछले 30 सालों से मिल रहा है और इस बार भी 13 नवंबर को वोट के रूप में मिलने का पूरा भरोसा है. इसलिए वह बार बार कह रहे हैं कि यह चुनाव जमशेदपुर पूर्वी की जनता लड़ रही है और वह एक बार फिर से 23 नवंबर को इतिहास रचेगी.

मुद्दों पर बात करने से क्यों बच रहे हैं

भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि आज जमशेदपुर पूर्वी की जनता को अपनी समस्याओं का हल चाहिए, मुद्दों पर बात करने वाले और उनका समाधान करने वाले का भरोसा चाहिए न कि बड़े- बड़े स्टार प्रचारकों के चेहरे, जो पांच सालों में केवल एक बार दिखते हैं. इस बार के चुनाव में यहां की जनता 30 सालों से मुद्दों और समस्याओं को लटकाए रख धोखा देने वालों को पहचान चुकी है. इसलिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता इस बार चेहरे पर नहीं बल्कि काम के आधार पर, अपने बीच हमेशा रहने वाले और मुश्किलों में साथ खड़े होने वाले चेहरे को देखर वोट करेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर