WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

GIRIDIH GURUDWARA : प्रभातफेरी में गूंजी गुरु नानक की बाणी, संगत हुई निहाल

SHARE:

सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी के 555वें आगमन पर्व पर सिख संगत ने निकाली प्रभात फेरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार…। गिरिडीह में सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश दिहाड़े की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है. विश्व को मानव की जाति सब एके पहचानबो… का संदेश देने वाले जगत बाबा गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिहाड़े के मद्देनजर सिख संगत ने रविवार को प्रभात फेरी निकाली।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकाली गई। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी आरम्भ होकर मकतपुर चौक होते हुए जिला परिषद चौक से विश्वनाथ मंदिर होते हुए पंजाबी मोहल्ला स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के यहां संपूर्णता हुई।

प्रभात फेरी सरदार भूपेंद्र सिंह के यहां पहुंचने पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के दौरान पूरे रास्ते भर सिख संगतों ने धन गुरु नानक प्यारे गुरबाणी कीर्तन किया, जिससे गिरीडीह का माहौल भक्तिमय रहा और संगत निहाल हुई। वहीं प्रभात फेरी की संपूर्णता के बाद महिला संगतो के द्वारा शब्द कीर्तन एवं अरदास की गई तथा कीर्तन एवं अरदास उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच जलपान की व्यवस्था की गई।

इस प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान सेवक सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह शम्मी, सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह सलूजा, समेत काफी संख्या में सिख परिवार के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर