*साकची गुरुद्वारा ने प्रभात फेरी निकाल किया गुरुओं की महिमा का गुणगान*

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची द्वारा सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी ने दूसरे दिन पुरानी काशीडीह और बगान एरिया का भ्रमण किया।

सोमवार को भोर साढ़े तीन बजे प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने गली गली घूम कर गुरुओं की महिमा का गुणगान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत ने शब्द गायन करते हुए साकची बगान एरिया एवं पुरानी काशीडीह का भ्रमण किया। प्रधान निशान सिंह ने बताया की श्रद्धालु प्रभात को घर पर आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रभात फेरी में परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते, अमरपाल सिंह, मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जसपाल सिंह, रोहितदीप सिंह समेत स्त्री सत्संग सभा और श्री सुखमणि साहिब जत्था की बीबीयाँ व अन्य शामिल थे। प्रभात फेरी 14 नवंबर तक साकची के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें