WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे कीर्तन से भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

SHARE:

  • श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज ने बुधवार को भी निकाली प्रभात फेरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखो द्वारा मनाए जा रहे धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व पर सिख परिवार के द्वारा बुधवार को चौथे और अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी रोज की तरह पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से आरम्भ की गई. पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी आरम्भ हो कर मकतपुर चौक, अग्रसेन चौक व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह सभा में पहुंच कर प्रभात फेरी समाप्त हुई. प्रभात फेरी के गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फेरी में शामिल संगतों पर सरदार गाजिंद्र पाल सिंह व सरदार गगन सिंह एवं संगति ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. प्रभात फेरी में पूरे रास्ते सिख परिवार के संगतों ने लख खुशियां पातशाइयां जे सतगुरु नदर करे, निमख एक हर नाम देव मेरा मन तन शीतल होए एवं नानक जग माहि पाठ पठाया, कल तारन गुरु नानक आया कीर्तन किया जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हो गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मानव सेवा परिवार ने श्री श्याम प्रभु का जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रभात फेरी की संपूर्णता के बाद महिला संगतो के द्वारा शब्द कीर्तन एवं अरदास किया गया. कीर्तन एवं अरदास उपरांत प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच लंगर की सेवा की गई. प्रभात फेरी में गुरुद्वारा सचिव सरदार नरेन्द्र सिंह शम्मी, देवेन्द्र सिंह खालसा, राजेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह, गुरभेज सिंह कालरा, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह कल्लू, सुधीर आनन्द, सरदार परमजीत सिंह, अमरजीत कौर, हरदीप कौर, रंजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख परिवार के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर