Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur :  नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को, ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित करना लक्ष्य : राजेंद्र प्रसाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. उस दिन जमशेदपुर सिविल कोर्ट एवं घाटशिला सिविल कोर्ट में भी प्राधिकार की ओर से नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी. जिसमें सुलह योग्य सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाएगा. प्राधिकार के सचिव बुधवार को न्याय सदन भवन में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इसलिए बैंक,  वित्तीय संस्थान एवं विभिन्न विभागों के साथ बैठकें की जा रही है. डालसा सचिव ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में सिविल कोर्ट में विचाराधीन सुलह योग्य मामलों के अलावा प्री लिटिगेशन से जुड़े केस को सुलझाने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कैंसर पीड़ित 6 वर्षीय स्नेहा को आप सभी के मदद की है आवश्यकता

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समय-समय पर चलाया जाता है जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि डालसा फ्री लीगल एड (निःशुल्क कानूनी सहायता) उपलब्ध कराती है. जिसके तहत महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्ति तथा दिव्यांग व्यक्ति को निःशुल्क सहायता प्रदान की जाती है. इसके तहत ऐसे व्यक्ति को कोर्ट की कार्रवाई में भाग लेने पर निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है. साथ ही उन्हें कोर्ट फी प्रदान की जाती है. इसी तरह जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को न्याय दिलाने के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) का गठन किया गया है. जिसमे 9 लीगल एक्सपर्ट को रखा गया है. जो कैदियों को कानूनी सहायता प्रदान करते हैं. डालसा के गतिविधियों पर चर्चा करते हुए प्राधिकार के सचिव ने बताया कि डालसा की ओर से समय-समय पर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जाता है. जिसके तहत आम लोगों को कानून की जानकारी के अलावा कानूनी मदद के बारे में बताया जाता है. साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज में 2024-26 बैच के लिए बीएड के नए विद्यार्थियों का हुआ परिचय सत्र

टॉल फ्री हेल्प लाइन नं 15100 की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के परिजन मुआवजा के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावे सेक्सुअल एसॉल्ट से जुड़े मामले में पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता के अलावे मुआवजा प्रदान किया जाता है. अब तक अनेकों पीड़ितों को मुआवजा दिया गया है. उन्होंने बताया कि नेशनल लीगल सर्विस ऑथोरिटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 15100 टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है. उक्त टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत के अलावा कानूनी मदद प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी 20 सालों तक झारखंड की सत्ता में नहीं आएगी : सुधीर कुमार पप्पू

जिले के सभी थानों में पीएलवी की हुई प्रतिनियुक्ति

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि झालसा के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी थानों में एक-एक पारा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो सप्ताह में 2 दिन थाने में बैठकर वहां आने वाले लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करेंगे. साथ ही किसी अपराध में संलिप्त व्यक्ति को उसके कानूनी अधिकार की जानकारी देंगे. साथ ही उसे कानूनी मदद पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे. इसके अलावे थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति की प्राथमिकी लिखने में मदद एवं दर्ज करने में सहायता करेंगे. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिकांश विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है. जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत कराना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर