WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Police : एसडीपीओ ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में छापा, ब्रॉउन शुगर के साथ दो युवक धराये

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के आदित्यपुर में पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के एच रोड पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब्त ब्राउन शुगर की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से मोबाइल बरामद

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मोहम्मद सारिक और सरताज अंसारी के रूप में की है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक वनप्लस टचस्क्रीन मोबाइल, एक नोकिया कीपैड मोबाइल, और एक वीवो टचस्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ है।

जेल में बंद तस्कर सद्दाम खान से जुड़े तार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे जेल में बंद कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर सद्दाम खान के निर्देश पर यह काम कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सद्दाम खान की धमकियों के चलते उन्हें इस अवैध धंधे में शामिल होना पड़ा।

इलाके में ब्राउन शुगर तस्करी पर सख्ती

एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से इस नशे के कारोबार में कमी आई है। हालांकि, तस्कर चोरी-छिपे इस धंधे को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और सद्दाम खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर