Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो जाम : डिमना रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

SHARE:

  • एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी ने लिया जायजा
  • दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की रही प्रतिनियुक्ति
  • सड़क किनारे से अस्थायी दुकानदार व स्थाई दुकानों के एक्सटेंशन को हटाया गया
  • एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मानगो में ट्रैफिक समस्या के निराकारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किये जा रहे हैं. डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से घेरा बनाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थान पर दुकान लगाएं. सड़क किनारे जोखिम लेकर दुकान नहीं लगाएं साथ ही इससे जाम की भी समस्या बनी रहती है. दोबारा से अतिक्रमण करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. वहीं कई स्थाई दुकानदारों के एक्सटेंशन को भी हटाया गया.

इसे भी पढ़ें : Mumbai : सेंसेक्स 445 व निफ्टी 144 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

Gambhir Car Associate Motion Ads

दंडाधिकारी के रूप में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं अरविंद अग्रवाल की देखरेख में पूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया. मौके पर मानगो व आजादनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. गौरतलब है की एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई थी, ताकि मानगो क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके. अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त मानव बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें.

इसे भी पढ़ें : Giridih : योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित

पूरे अभियान का जायजा लेते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बस स्टैंड, मानगो चौक से डिमना चौक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जाममुक्त मानगो को लेकर दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की. अतिक्रमण हटाओ अभियान के पश्चात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया. ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है. वाहनों का परिचालन सुगमता से हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है और भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम हो एवं मानगो क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी हो.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर