Jamshedpur : चुनाव के बाद टाटा मोटर्स यूनियन की पहली बैठक आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में कमेटी मीटिंग का आयोजन सुबह 10:00 बजे किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया. विषय प्रवेश करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने बैठक का एजेंडा पेश किया. साथ ही प्रथम बैठक होने के कारण परिचय का कार्यक्रम, विभिन्न डिवीजन के समस्याओं पर चर्चा, 21 दिसंबर को स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास की जयंती पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजन आदि पर भी चर्चा को आमंत्रित किया गया. सभी कमेटी मेंबरों ने बारी-बारी से अपना परिचय के साथ अपने विचार बैठक में रखे. बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा मजदूर के हितों की रक्षा के लिए आप सब कमेटी मेंबर के रूप में यूनियन से जुड़े हैं. आप ज्यादा से ज्यादा समय कर्मचारी साथियों को दें.

इसे भी पढ़ें New Delhi : पश्चिम बंगाल समेत देश भर के 28 मेडिकल कॉलेजों में ईडी का छापा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्था में एक नेतृत्व पर विश्वास और उसके पीछे सभी लोगों की कार्य शक्ति होनी चाहिए. सभी कमेटी मेंबरों की शक्ति नेतृत्व करता पर होनी चाहिए और नेतृत्वकर्ता का एक चेहरा मजदूर हित के लिए कार्य  करने के लिए एक होना चाहिए. यही यूनियन है यही यूनियन का सही मतलब है. अध्यक्ष महोदय गुरमीत सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत किया और तालमेल अनुशासन के साथ कार्य करने की सलाह सभी को दिया. कार्यक्रम के आरंभ में अध्यक्ष, महामंत्री एवं सलाहकार को फूलों का गुलदस्ता देकर सभी पदाधिकारी द्वारा उन्हें सफल चुनाव कराने के लिए बधाई दी.

इसे भी पढ़ें Saraikela Police : खरकई नदी से बरामद शव और युवती की हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

बैठक में सभी की बातों को सुनने के बाद महामंत्री आरके सिंह ने कहा आज यह पहली बैठक है हम लोग अगले 3 महीने का कार्यक्रम तय करेंगे. 21 दिसंबर को गोपेश्वर जयंती के पूर्व वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना है. साथ ही साथ 3 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करना है. यूनियन की शक्ति अनुशासन और एकता होती है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन इसे पालन कर ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में अपना नाम कायम किया है. आप सभी से हम आशा करते हैं वही तालमेल और जोश के साथ हम लोग आगे भी कार्य करेंगे. मजदूर हित को सर्वोपरि रखते हुए यूनियन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. पूर्व ऑफिस वेयरर पीके मोहंती के आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें