Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने डीसी ऑफिस में प्रदर्शन कर अमित शाह से मांगा इस्तीफा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में प्रदर्शन एवं मांग पत्र सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यसभा में घटित घटना एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने के खिलाफ किया गया।

प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें राष्ट्रपति से विनम्रता पूर्वक विगत दिनों राज्यसभा के अंदर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में उनकी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ घोर भ्रत्सना करते हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त टिप्पणी हमारे संविधान निर्माता के अद्वितीय विरासत का अपमान करती है। उन लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जो डॉ. अंबेडकर को समानता एवं न्याय और सामाजिक परिवर्तन के रूप में मानते हैं. आज संसद में भाजपा सांसदों ने माननीय कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता एवं अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करके नई कृति का उत्तर दिया है. हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। उक्त अपमानजनक कृत्य डॉ. अंबेडकर जी के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणी से ध्यान हटाने और असहमति की आवाजों को दबाने का एक जबरदस्त प्रयास है। भाजपा की कार्यवाही न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि उपरोक्त घटना के संदर्भ में संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराकर अमित शाह के द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ इस्तीफा का मांग करते हैं तथा भाजपा की भ्रामक तथा रणनीति को उजागर करने और डॉक्टर अंबेडकर की न्याय एवं समानता के विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, सुखदेव सिंह मल्ली, ज्योतिषयादव, जसवंत सिंह जस्सी, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव, के के शुक्ल, अंसार खान, डाॅ परितोष सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, रविंद्र शर्मा, समरेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश धारी, अशोक सिंह, लव कुमार निराला, रंजीत सिंह, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, सुशील घोष, कौशल प्रधान, राजा ओझा, प्रशेनजीत सेन, राठौर, मुन्ना मिश्र, निखिल कुमार, मो. सलीम, भोला यादव आदि शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें