WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण

SHARE:

बिरसानगर क्षेत्र के आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लौहनगरी जमशेदपुर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर के जोन नंबर 2 स्थित आदिवासी डुमरी टोला में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के दौरान 500 से अधिक लोगों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष रूप से कंबल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। संस्था के युवा सदस्य लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। कंबल पाकर लोगों ने संस्था एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान बोलटू सरकार, बबलू गोप,रायमुनि टुडू, निर्मल हेंब्रम, अनूप पांडेय, तापस कर्मकार, जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, सुशीला साहू, ममता भूमिज, अविनाश कुमार, सुमन दास, बापन बनर्जी, बलजीत सिंह, संतोष शांडिल समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर