WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन और फ्यूजी फिल्म्स द्वारा सिनेमैटिक वर्कशॉप का सफल आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और फ्यूजी फिल्म्स द्वारा मिलकर एक सिनेमैटिक वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर गौतम बरिया ने अपनी विशेषज्ञता साझा की।

इस वर्कशॉप में फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की उच्च कला के बारे में गहरी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस वर्कशॉप में जमशेदपुर और आसपास के शहरों जैसे घाटशिला, मुसाबनी, माटी गोंडा, सरायकेला, गम्हरिया, सीनी, चांडिल आदि जगहों से लगभग 105 फोटोग्राफर उपस्थित हुए। उन्हें सिनेमैटिक वीडियो निर्माण और पोस्ट-प्रोसेसिंग की बारीकियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

वर्कशॉप की अध्यक्षता फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्कालीन अध्यक्ष परमजीत कुमार ने की। इसके साथ ही, वर्कशॉप की विधि व्यवस्था और संचालन की देखरेख तत्कालीन सचिव सरदार दलजीत सिंह ने की।

वर्कशॉप में संस्था के संस्थापक सदस्य रुपेश कुमार, मुकेश प्रसाद, महेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, उज्जवल दत्त और बाबूलाल प्रसाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार, सह कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, मुकेश कुमार गोप, विनय कुमार, हरी नारायण प्रसाद, रवि कुशवाहा आदि सदस्यों ने भी वर्कशॉप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में सीनियर फोटोग्राफर मानस रहा, विवेकानंद पॉल, और सरदार डी एस भोगल ने भी भाग लिया और उन्हें नई तकनीकों और ट्रेंड्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

यह वर्कशॉप न केवल फोटोग्राफरों की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने में सहायक साबित हुई, बल्कि सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में नए अवसरों और प्रशिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस वर्कशॉप को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर