Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा

SHARE:

सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ियों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सिदगोड़ा, विद्यापतिनगर और बिरसानगर क्षेत्रों के आंगनबाड़ियों में जाकर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नेहा खालको भी उनके साथ मौजूद रहीं. विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार की गुणवत्ता, शिक्षा सामग्री और स्वच्छता व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया. विधायक ने आंगनबाड़ी की सेविकाओं, सहायिकाओं और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने आंगनबाड़ियों में चल रही गतिविधियों की रिपोर्टिंग को पारदर्शी बनाने और सुविधाओं में सुधार के लिए डिजिटल रूप में ठोस कदम उठाने की बात कही. विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आंगनबाड़ियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित करने पर बल दिया. उन्होंने सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी में एक सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि स्थानीय लोग जागरूक हों और पात्र लोग लाभान्वित हो सकें. विधायक पूर्णिमा साहू ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर