Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर में प्राथमिक सदस्यता अभियान के सफल आयोजन के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है. इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने की.

बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली के सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक उपस्थित रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक का उद्देश्य सक्रिय सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करना और प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना था.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है. सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी का विस्तार और मजबूत आधार सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा और कार्यों को पहुंचाना है.

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता अभियान की योजना और रणनीति पर चर्चा की. सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टोली बनाई गई है, जो सभी मंडलों में बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगी. इस अभियान के तहत संगठन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को सशक्त और सक्रिय बनाया जाए.

बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर सदस्यता अभियान के संयोजक डॉ राजीव कुमार, सह संयोजक मंटू चरण दत्ता, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री मिली दास, जिला सह मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी उज्वल सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी अमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, उपाध्यक्ष कृपा सिंधु महतो सहित सभी मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के संयोजक, सह संयोजक और प्रभारी मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर