WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : निर्भीक और निष्पक्ष है फतेह लाइव की पत्रकारिता : मुखे-निशान

SHARE:

हमारा सहयोग और विश्वास फतेह लाइव परिवार पर बना रहेगा

लिट्टी पार्टी के बहाने एकजुट हुए समाज के लोग, हुई गहन चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए झारखंड के अलावा पंजाब, दिल्ली तक लोकप्रिय हुए डीजिटल मीडिया संस्थान फतेह लाइव न्यूज की ओर से एक सामाजिक परिचर्चा एवं लिट्टी पार्टी का आयोजन जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित आवासीय कार्यलय में शुक्रवार को किया गया. इसमें कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और खूब आनंद उठाया. इस मीडिया संस्थान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि कड़ाके की ठंड में भी शुभचिंतक इस आयोजन में शरीक हुए.

लिट्टी पार्टी की शुरुआत के पूर्व एक वरीय पत्रकार ने सभी का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य को साझा किया. साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि फतेह लाइव में हर स्तर की खबरें उन्हें मिलती है. खासकर यह संस्थान हमें पंजाब की खबरें परोसकर भी अपनी परम्परा से जोड़े रखता है, जो कि अच्छी बात है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि फतेह लाइव पिछले तीन सालों में निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहा है. यह कुछ लोगों को पसंद नहीं है. पिछले दिनों जिन हार्ड खबरों को लेकर इसके संपादक को धमकियां मिलने की खबर आई, वह साफ दर्शाता है कि फतेह लाइव लोकप्रिय होते हुए समाज में अपनी छाप कायम कर रहा है.

उन्होंने बिना किसी से डरे चौथे स्तंभ की मर्यादा को कायम रखने की गुजारिश की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. सीजीपीसी के प्रेस प्रवक्ता बलजीत सिंह संसोआ ने खेल जगत की खबरों में फोकस देने की बात कही. साथ ही कहा कि फतेह लाइव में एक्सक्लुसिव खबरें आकर्षित रहती हैँ.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के नेता एवं समाजसेवी डॉ अवतार सिंह संधू ने कहा की फतेह लाइव पर हमारा विश्वास और हर संभव सहयोग सदा कायम रहेगा. खासकर पूरे समाज का. उन्होंने भी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने की बात कही.

वरीय भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को ऊंचाइयों तक पहुँचाने का सिलसिला जारी रखने की बात कही.

 

इस मौके पर फतेह लाइव परिवार ने विभिन्न गणमान्य लोगों का स्वागत अंग वस्त्र से किया. समाजसेवी डॉ संधू ने भी मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

प्रमुख लोगों में सीजीपीसी के पूर्व महासचिव जसवंत सिंह भोमा, वरीय पत्रकार कुलविंदर सिंह, अश्विनी रघुवंशी, डॉ प्रमोद कुमार, साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह, झारखंड सिख समन्वय समिति के बलजीत सिंह, जसबीर सिंह पदरी,अवतार सिंह भाटिया, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भी अपने विचार रखे.

मौके पर सेवा ही लक्ष्य के प्रमुख मानिक मल्लिक, समाजसेवी सुनील गुप्ता, नवीन जैन, एमडी शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्रा, भाजपा के रविंद्र सिंह रिंकू, कांग्रेस नेता ओंकार सिंह, कंवलजीत सिंह टोनी, रंजीत सिंह कल्लू, गोविंदा, विशाल तिवारी, आरटीआई कार्यकर्त्ता कमलेश कुमार, कमल यादव, अनिल यादव, रौशन खान समेत कई उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम का संचालन इंदरजीत सिंह इंदर ने किया, जबकि गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा ने कार्यक्रम को सफल बनाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर