Jamshedpur : झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का तीखा हमला

SHARE:

  • डॉ. रविंद्र राय ने झामुमो-कांग्रेस सरकार को घेरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता पर कड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में उग्रवाद और अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे राज्य की स्थिति चिंताजनक हो गई है. डॉ. राय ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार ने राज्य को अपराधियों का अड्डा बना दिया है. उन्होंने कहा कि रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे शहरों में हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं और आम जनता, विशेष रूप से व्यापारी और महिलाएं, अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड में ‘मेराथन फॉर एजुकेशन’ का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए कि वे सत्तारूढ़ दल के प्रभाव में आकर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं. खासकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ हुई बदसलूकी पर उन्होंने गहरी आपत्ति जताई. डॉ. राय ने चेतावनी दी कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर होगी. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को हर हाल में कानून के शासन को सुनिश्चित करना चाहिए, और अगर वे ऐसा नहीं करते, तो भाजपा विरोध जारी रखेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर