Jamshedpur : बहरागोड़ा में कांग्रेस का पदयात्रा, संविधान और महापुरुषों की रक्षा का आह्वान

SHARE:

  • कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार पर किया हमला, संविधान की रक्षा का किया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बहरागोड़ा बाजार तक पदयात्रा का आयोजन किया गया. इस पदयात्रा का नेतृत्व बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष बिमल बारीक ने किया. यह पदयात्रा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत आयोजित की गई थी. पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने संविधान, महापुरुषों और शहीदों के सम्मान में नारे लगाए. “जय संविधान, जय भीम”, “महात्मा गांधी का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान”, “सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे”, “डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान बंद करो” जैसे जोशपूर्ण नारे गूंजे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर संविधान की हत्या करने और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप भी लगाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का तीखा हमला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज देश में संविधान पर हमले हो रहे हैं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेसजनों और आम जनता से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया. पदयात्रा में जिले के कई नेता शामिल हुए, जिसमें बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष बिमल बारीक, जिला महामंत्री तापस महापात्रा, चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर