Jamshedpur : 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

SHARE:

  • जिला स्तरीय समारोह में बीएलओ और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बहरागोड़ा में कांग्रेस का पदयात्रा, संविधान और महापुरुषों की रक्षा का आह्वान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समारोह में 62 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) और विभिन्न कोषांगों के 187 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा, 05 युवा मतदाताओं को ईपीक (ई-मतदाता पहचान पत्र) प्रदान किया गया. इस दौरान दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई. इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने अपने संबोधन में कर्मियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे भी इसी प्रकार अपने कार्यों में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर